नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक अफरा तफरी हो गया। यहां तमाम सुरक्षा अधिकारी दौड़ते भागते दिखाई दिए। लोगों को एक तरफ जाने को कह दिया गया और अचानक इंडिगो की एक फ्लाइट की खिड़की से लोग कूदते दिखाई पड़ने लगे। खुलासा हुआ कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट 6E2211 में बम है। बम की धमकी सामने आने के बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी करके विमान में सवार तमाम यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया।

BOMB की धमकी के बाद मची अफरा तफरी
बम की धमकी की बात सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तो कुछ फ्लाइट के विंडो से नीचे कूदने लगे। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना हमें मिली। ​बम की धमकी मिलने के बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया गया। क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।

Flight को खाली हिस्से में ले जाकर तलाशी ली
इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे. सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिए उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मौके पर मौजूद विमानन सुरक्षा अधिकारी के हवाल से बताया कि उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।

मौके पर BOMB SQUAD
क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट किया और यात्रिया को प्लेन से नीचे उतारा। हवाईअड्डे के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एविएशन सिक्योरिटी और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version