
मेदिनीनगर। पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के सभी प्रखंड, पंचायत व गांवों के खेतों में पानी भरने से किसान काफी उत्साहित हैं, वहीं वर्षा होने के कारण चारों तरफ हरियाली प्रकृति की गोद में छाई हुई है। इस हरियाली से सिर्फ मानव जीवन ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के लिए •ाी काफी ला•ाकारी है। जिले के पांकी, पाटन, छतरपुर, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, चैनपुर समेत सभी प्रखंड क्षेत्रों में किसान धानरोपनी के लिए खेतों में उतर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पलामू पुलिस अधीक्षक रेष्मा रमेशन ने आवासीय परिसर में आद्रा के समय धान रोपाई के लिए बिचड़ा का छिड़काव कराई थी जो बिहन सावन में तैयार हो चुका। इसे देखते हुए एसपी रेष्मा रमेशन ने पारंपरिक तरीके से खेत के मेड़ पर पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर धान रोपाई की शुरूआत स्वयं ही खेत में उतरकर रोपनी शुरू किया। उनके साथ अन्य महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर एसपी के साथ धान रोपाई की।




एसपी आवास में धान रोपाई के समय में रोपनी का गीत गाये जाने पर कौतूहल का विषय बना हुआ था। जिससे माहौल गुलजार हो चुका। धान रोपनी का महत्व अपने आप में एक अनूठा है जो यह दर्शाता है कि प्रकृति के साथ स्नेह प्रेम के साथ समर्पण भाव से लोग खेतों में उतरकर धान रोपाई का काम करते हैं। इस कामना के साथ कि फसल अच्छा होगा। एसपी ने धान रोपाई कर यह संदेश देना चाही कि लोगों को प्रकृति से लगाव रखना चाहिए। कारण कि प्रकृति ही मानव जीवन को सबकुछ प्रदान कराती है। इसलिए प्रकृति से लगाव होना चाहिए। कहा कि पुरानी परंपरा व रीति रिवाज आज भी मौजूद है जिसे हमसभी को मिलकर बचाये रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति आत्मिक संतोष प्रदान कराती है। सभी लोगों को प्रकृति से जुड़कर ही कार्य करनी चाहिए ताकि आनेवाला समय खुशहाल हो।

