इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अब भारत के साथ पूर्ण युद्ध (फुल स्केल वॉर) ही एकमात्र विकल्प बचा है। आसिफ ने कहा है कि बीते चार दिन में जिस तरह चीजें हुई है, उसके बाद अब युद्ध का ही रास्ता बचता है। ख्वाजा आसिफ का ये बयान भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद आया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में तनाव है और बॉर्डर पर भी लगातार गोलीबारी हो रही है।

भारत के साथ पूर्ण युद्ध के सवाल पर डिजिटल-365 न्यूज से बात करते हुए आसिफ ने कहा, ‘अब शायद कोई और विकल्प नहीं बचा रह गया है। बीते चार दिन में लगातार भारत की ओर से हमले हुए हैं। पहले हमारी कोशिश थी कि हालात ज्यादा ना बिगड़ें। अब हम इस पर (तनाव कम करने) काम नहीं कर रहे हैं। कैसे आगे बढ़ना है, इसका फैसला तो पाक आर्मी को करना है लेकिन अब इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि जंग दस्तक दे चुकी है।’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version