श्रीनगर । पाकिस्तान ने शनिवार रात को भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर से लगती लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर फायरिंग की। पाकिस्तान आर्मी पोस्ट से स्मॉल आर्म फायर किए गए, जिसका भारतीय सेना ने उचित जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तान ने एलओसी पर हर रात फायरिंग शुरू की। शनिवार को दसवीं रात थी। आखिर पाकिस्तान ऐसा क्यों कर रहा है?

पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट से एलओसी पर की जा रही फायरिंग को पाकिस्तान की तरफ से उकसाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ फायरिंग ही नहीं हो रही है, बल्कि भारतीय सेना से जुड़ी अलग-अलग ऑटोनॉमस वेबसाइट पर लगातार साइबर अटैक की कोशिश भी हो रही है।

पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैन्य अधिकारियों के खिलाफ अनर्गल झूठ फैलाने की कोशिश भी हो रही है, जिसका लगातार भारतीय सेना की तरफ से सोशल मीडिया पर जवाब भी दिया जा रहा है। पाकिस्तान स्मॉल आर्म फायर कर उकसाने की कोशिश कर रहा है, ताकि अगर भारतीय सेना फायरिंग का कैलिबर बढ़ाए यानी आर्टिलरी फायर करे तो वो इसका इस्तेमाल दुनिया के सामने खुद को बेचारा दिखाने के लिए कर सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version