
श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों और से फायरिंग जारी है।नियंत्रण रेखा पर मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया है जबकि हमारे दो सैनिक घायल हुए हैं।
मुठभेड़ में एक मेजर रैंक के अधिकारी सहित भारतीय सेना के पांच जवान घायल हुए। सभी पांच सैनिकों को स्थान से हटा लिया गया। घायल सैनिकों में से एक की मौत चोटों के कारण हो गई है
पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं।
