
रामगढ़। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर रामगढ़ जिले में सांसद मनीष जायसवाल ने विजय जुलूस निकाला। समर्थकों के साथ सड़क पर निकले और कहा कि पश्चिम बंगाल में खेल होबे ना, खेल होई गेलो। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार बना रही है। केरल और तमिलनाडु में भाजपा को जनता ने बेहतर समर्थन दिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने जीत के इस जश्न में जनता के समर्थन को सलाम किया है।
बंगाल में भाजपा की जीत को विश्व हिंदू परिषद में हिंदुत्व की जीत करार दिया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता छोटू वर्मा ने बताया कि रामगढ़ जिले में इस जीत का जश्न अलग-अलग तरीके से मनाया गया जहां भाजपा नेताओं ने जुलूस निकालकर जनता के प्रति आभार प्रकट किया, वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने शहर के सुभाष चौक पर स्थित वीर सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया। साथ ही उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर सनातन धर्म की जीत का संकेत दिया । इस मौके पर नागरिकों के बीच 51 किलो लड्डू भी बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, देवतुल्य कार्यकतार्ओं और विशेषकर बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त किया है।
विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह, प्रवीण मेहता,रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, इला रानी पाठक,डॉ संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल,राजू चतुवेर्दी,जागेश्वर प्रजापति महेंद्र प्रजापति, रंजन फौजी,विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह राजेंद्र कुशवाहा , शिव कुमार महतो,अशोक कुमार सोनी सुनील प्रसाद राजीव पामदत्त प्रवीण कुमार सोनू नमेंद्र चंचल, रॉबिन गुप्ता, आलोक कुमार,संतोष कुमार साह ऋषिकेश सिंह सौरभ जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, संजय साह,संजय प्रभाकर,दीनदयाल कुमार,शीतल सिंह,रूपा देवी, निशा सिन्हा,नुतन कुमार महतो, मनोज गिरि,रंजीत राम,अबु तालीम, ब्रजेश पाठक,शशि शेखर सिंह,मिथिलेश मण्डल, मणिशंकर ठाकुर,संतोष कुमार सिंह, सत्यजीत, महेश चौधरी, कमलेश बेदिया, मनोज सिंह, सुनील वर्णवाल, अमित ठाकुर,कुणाल दास, मुकेश तिवारी, जीतू यादव दिनेश सिंह, बैजू नाथ सिंह, अंशु पांडेय, संतोष कुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हो कर भारत माता की जय,वंदे मातरम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद,नितिन नवीन जिंदाबाद, के जयकारा लगा रहे थे।
