‘मदर्स डे’ के मौके पर एबीकेएम की महिला शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरमू स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में हुई पेंटिंग सह क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने कूचियों व कार्ड्स के जरिए मां के प्रति प्रेम को दिखाया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260508-WA0006.mp4

कार्यक्रम के खास आकर्षणों में ‘मां मेरी मां……मम्मा’, ‘मां मैं तेरा लाडला….’ प्रमुख थे। इस अवसर पर चयनित प्रविष्टियों को सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया। मौके पर महासभा की वरीय सदस्य प्रीति सिन्हा, रेणुबाला धर, इंदु श्रीवास्तव, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य इंदिरा सिन्हा व शिक्षिका रेखा सिन्हा ने सहयोग किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version