
रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम ने UGC NET परीक्षा प्रकरण की CBI से जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि दिन में यूजीसी नेट की परीक्षा हुई थी और शाम होते-होते सभी छात्रों को सूचना मिली की UGC नेट परीक्षा रद्द कर दी गयी है।
ऐसे में छात्रों को अपना भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि यूजीसी एक विश्वसनीय संस्था है इसकी छवि धूमिल होने से पूरे देश के छात्र-छात्राओं में रोष है ।
स्टूडेंट्स ये सोच कर परेशान हैं कि अब वे PhD में एडमिशन लेने के लिए क्या करें। इसलिए केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए CBI से जांच कराए।
ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति फिर उत्पन्न न हो।
