नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जो छात्र मई में हुई परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके लिए यह अच्छी खबर है। अब 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में उन्हें 15 मिनट का ज्यादा समय मिलेगा यानी परीक्षा का टाइम बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा पेपर में रफ वर्क के लिए भी पहले की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलेगा।

NTA के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय अब दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। यानी कुल 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) का समय मिलेगा। इन अतिरिक्त 15 मिनट में परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताएं जैसे अटेंडेंस शीट पर साइन करना, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाएं शामिल हैं। यहां नीट यूजी परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी देख लें।

पहले यह 3 घंटे की होती थी। अतिरिक्त समय में अटेंडेंस शीट पर साइन करना, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं का समय भी शामिल है। इससे छात्रों को पूरा समय पेपर हल करने के लिए मिल सकेगा और प्रशासनिक कामों की वजह से समय की कमी नहीं रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version