
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर तीनों लक्ष्य हासिल किए। पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए।
मोदी ने कहा कि कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं। हमारा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर बेहद सख्त और साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा। अब आतंक के खिलाफ कोई बात नहीं होगी, बस कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर जब तक आतंकियों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता, तब तक जारी रहेगा।
भारतीय हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के कई लॉन्चपैड तबाह हो गए हैं और दर्जनों आतंकवादी मारे गए और कई घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया भारत है, जो आतंक के खिलाफ सीमाएं नहीं देखता।
आतंक से कोई बातचीत नहीं , सिर्फ जवाब: प्रधानमंत्री का यह बयान न सिर्फ आतंकियों के लिए चेतावनी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्पष्ट नीति का एलान भी है। पीएम मोदी ने कहा कि, आतंक के साथ अब कोई बातचीत नहीं, सिर्फ जवाब।
