पटना । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अनुष्का यादव प्रकरण के बाद अपने बड़े बेटेतेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया। अब तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल करने के बाद अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव को राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की तैयारी चल रही है। आरजेडी से बाहर होने के बाद आकाश यादव ने पशुपति कुमार पारस की पार्टी ज्वाइन की थी और वहां उन्हे पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब पशुपति पारस ने लालू प्रसाद और इंडिया गठबंधन में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आकाश यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव एलविस जोसेफ ने बताया कि वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश गौरव (यादव) को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। आकाश यादव वर्तमान में आरएलजेपी के छह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version