पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 19 अगस्त को पटना में चलने वाली सिटी सर्विस बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। यानी राखी के दिन उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा। ये तोहफा महिलाओं को रक्षाबंधन आसानी से मनाने में मदद करेगा। परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने ये निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पटना शहर में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा दी जाएगी।

परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना में BSRTC की 135 सिटी सर्विस बसें चलती हैं। इनमें 25 इलेक्ट्रिक बसें और बाकी CNG बसें हैं। रक्षाबंधन के दिन इन सभी बसों में महिलाएं और छात्राएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। अगर कोई पैसे मांगता है तो तुरंत विभाग को शिकायत करें।

सुबह 6 बजे से रात 9:30 बजे तक फ्री
सुबह 6 बजे से रात 9:30 बजे तक BSRTC की बसों में महिलाएं और छात्राएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा पटना नगर बस सेवा के रूट नंबर 111, 111A, 222, 444, 555, 666, 888, 888A 100, 200, 999 और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से चलने वाली सभी बसों पर लागू होगी।

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। बाकी सारी बरें सीएनजी से परिचालित हैं। इन सभी सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। अगर किसी तरह का पैसा मांगा जाता है कि फौरन विभाग को इसकी शिकायत करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version