
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘नई चेतना : पहल बदलाव की’ अभियान के पांचवें संस्करण ‘नई चेतना 5.0’ का शुभारंभ किया। इसके साथ मंत्रालयों ने नंबर सेव किया अभियान की भी शुरुआत की जिसके तहत महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 को मोबाइल फोन में सुरक्षित रखने और दूसरों के साथ भी साझा करने के लिए जागरुक किया जाएगा।



लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह राष्ट्रीय अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हिंसा मुक्त गांव बनाने के लिए हुआ चतुष्पक्षीय समझौता रहा। इस पर ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, न्याय विभाग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने हस्ताक्षर किए।

