काठमांडू । काठमांडू से चौकाने वाले दृश्य सामने आए हैं, जिनमें मंत्रियों, शीर्ष सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों को छतों से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करते हुए देखा गया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/09/rfESUZwwtCEaKT4W.mp4

एक वीडियो में शीर्ष पदाधिकारी रस्सी के सहारे हेलिकॉप्टर से लटके हुए नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे शहर में धुएं के गुबार और हिंसक भीड़ देखी जा सकती है।

सोमवार को नेपाल में सरकार द्वारा प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के बाद हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। इसके चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे और पलायन की खबरें भी आईं। फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसी साइटों पर रोक ने राजधानी के युवाओं के बीच गुस्से की आग भड़का दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version