मॉस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर हैवी टैरिफ लगाने की धमकियों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मॉस्को पहुंच गए हैं। यहां वो रूसी सरकार के सीनियर रणनीतिकारों से मुलाकात करेंगे। डोभाल राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

डोभाल की रूस यात्रा पूर्व निर्धारित थी, लेकिन मौजूदा माहौल ने उनके दौरे को और भी अहम बना दिया है। इस यात्रा में अजित डोभाल अपने रूसी समकक्ष के साथ डिफेंस डील पर भी बात कर सकते हैं। भारत और रूस बड़े रक्षा साझीदार हैं। S-400 पर भी बातचीत हो सकती है।

अगस्त 2026 तक S-400 स्क्वाड्रन की डिलीवरी हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन्स के हमले को नाकाम करने में S-400 का बड़ा रोल रहा है। आपको बता दें भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस से 5 S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए डील की है। इसकी कीमत करीब 40,000 करोड़ रुपये है। इसमें से भारत को S-400 की 3 बैटरियां मिल चुकी है। इसकी तैनाती देश में हो चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version