सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में सिडनी और आसपास के इलाकों में आए भीषण तूफान के बाद एक लाख से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है। पूरे राज्य में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। आॅस्ट्रेलिया के बिजली प्रदाता आॅसग्रिड ने गुरुवार का बताया कि तूफान से 140,000 ग्राहक प्रभावित हुए और अब 58,000 घरों और व्यवसायों में बिजली बहाल कर दी गई है। इस बीच आॅसग्रिड ग्राहकों ने बिजली लाइनों पर गिरे तारों, पेड़ों और शाखाओं सहित 560 से अधिक विद्युत खतरों की सूचना दी है। बिजली कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त आॅसग्रिड आपातकालीन कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण तूफान क्षति के कारण होने वाले विद्युत खतरों को दूर करने के लिए पूरी रात काम किया है। आॅस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉपोर्रेशन ने आॅसग्रिड के प्रवक्ता के हवाले से आज बताया कि सिडनी में कई वर्षों में आया यह सबसे बड़ा तूफान था और सिडनी के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और आंतरिक शहर के साथ-साथ न्यूकैसल तटीय क्षेत्र इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। एक अन्य बिजली प्रदाता एसेंशियल एनर्जी ने भी बताया है कि तूफान के दौरान कुछ बिंदुओं पर बिजली गुल होने से 50,000 से अधिक ग्राहक प्रभावित हुए हैं। यह कंपनी अधिकांश क्षेत्रीय एनएसडब्ल्यू को बिजली प्रदान करती है।

एनएसडब्ल्यू राज्य आपातकालीन सेवा (एसईएस) ने कहा कि उसे आज सुबह तक 24 घंटों में सहायता के लिए 2,200 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश गिरे हुए पेड़ों या बिजली लाइनों और क्षतिग्रस्त संपत्तियों से संबंधित थीं।

आॅस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने सुबह एनएसडब्ल्यू में मिड नॉर्थ कोस्ट, हंटर, नॉर्थ वेस्ट ढलानों और मैदानों और उत्तरी टेबललैंड पूवार्नुमान जिलों में लोगों के लिए भीषण तूफान की चेतावनी रद्द कर दी और कहा कि अंतदेर्शीय पूर्वोत्तर एनएसडब्ल्यू में तूफान कम हो गए हैं। हालाँकि स्थिति पर निगरानी जारी रहेगी और यदि आवश्यक हुआ तो आगे की चेतावनी भी जारी की जाएगी। सिडनी और आसपास के इलाकों में गुरुवार से शुक्रवार और शनिवार तक भयंकर तूफान जारी रहने का अनुमान है। एसईएस ने एनएसडब्ल्यू के मध्य और उत्तरी तटों पर नदियों के किनारे डेरा डाले हुए लोगों को गंभीर मौसम के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है और अधिकारियों ने कई क्षेत्रों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version