Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    August 12, 2026

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही
    • रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
    • चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार
    • छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल
    • न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों को जांच समिति ने सही माना, रिपोर्ट लोकसभा में पेश
    • झारखंड के विद्यार्थियों के न्याय के लिए देशव्यापी आंदोलन करेगी एबीवीपी : डॉ वीरेंद्र
    • बिहार में एसटीईटी 2026 के आवेदन 17 अगस्त से भरे जाएंगे
    • चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर धड़ाम; मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए घटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मोदी का दावा कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटों पर सिमटेगी, रायबरेली से उम्मीदवारी पर राहुल पर कसा तंज
    Lead News

    मोदी का दावा कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटों पर सिमटेगी, रायबरेली से उम्मीदवारी पर राहुल पर कसा तंज

    News MaatiBy News MaatiMay 4, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बर्द्धमान/कृष्णानगर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटों पर सिमट जाएगी और देश की सबसे पुरानी पार्टी आम चुनाव में ‘अर्ध-शतक’ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी।

    उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि केरल के वायनाड में ‘हार के डर’ से उन्होंने यह कदम उठाया है। राहुल वायनाड से मौजूदा सांसद हैं।

    बर्द्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह अनुसूचित जाति, दलितों और ओबीसी का आरक्षण छीन लेगी और उसे अपने ‘जिहादी वोट बैंक’ को दे देगी ताकि पार्टी अपनी ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ कर सके।

    प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक उम्मीदवार की ‘वोट जिहाद’ संबंधी टिप्पणी का समर्थन करने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस की आलोचना की।

    मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि ‘शहजादे’ वायनाड में हारने वाले हैं और जैसे ही मतदान समाप्त होगा वह कोई और सीट खोजने लग जाएंगे।

    उन्होंने कहा, ‘‘…और अब दूसरी सीट पर भी उनके सारे चेले-चपाटे कह रहे थे अमेठी आएंगे, अमेठी आएंगे। लेकिन (राहुल) अमेठी से भी इतना डर गए कि वहां से भागकर अब रायबरेली में खोज रहे हैं रास्ता। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं – डरो मत! मैं भी इन्हें कहता हूं, अरे डरो मत! भागो मत!’’

    प्रधानमंत्री ने इसके साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले ही दावा किया था कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता इस बार चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘वो डर के मारे भाग जाएंगी। भाग करके राजस्थान गईं और राज्यसभा में आईं।’’

    मोदी ने दावा किया इस बार के चुनाव के नतीजे का अनुमान लगाने के लिए किसी ‘ओपिनियन पोल’ या फिर ‘एक्जिट पोल’ की जरूरत नहीं है क्योंकि परिणाम ‘स्पष्ट’ हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं।’’

    कांग्रेस ने शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली को लेकर जारी संशय को समाप्त करते हुए उनकी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की।

    राहुल गांधी 2019 में अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से हार गए थे लेकिन वायनाड से जीते थे। वायनाड सीट से वह इस बार भी लड़ रहे हैं।

    मोदी ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें अब तक के सबसे निचले स्तर पर होंगी। कांग्रेस जितनी चाहे कोशिश कर ले, लेकिन पार्टी इस बार अर्धशतक का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। उन्हें 50 सीट पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।’’

    लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे कम सीट 2014 में मिलीं थीं जब उसे सिर्फ 44 सीट मिली थीं। 2019 में, पार्टी ने 52 सीट जीती थी।

    मोदी ने कहा, ‘‘क्या तृणमूल कांग्रेस 15 सीट जीतकर, कांग्रेस 50 से कम सीट प्राप्त कर और वाम मोर्चा जो कि अपना जनाधार खो चुका है… चुनाव जीत सकते हैं और एक स्थिर सरकार बना सकते हैं? जवाब है …‘नहीं’। केवल भाजपा नीत राजग ही चुनाव जीत सकता है और स्थिर सरकार बना सकता है।’’

    प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर छोड़ दिया है और उसके नेतृत्व वाली सरकार यहां भ्रष्टाचार के साथ ही तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है तथा राज्य में ‘‘लोकतंत्र की कब्र खोद रही’’ है।

    मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर की एक कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक क्यों बन गए हैं… टीएमसी के एक विधायक ने हाल ही में बयान दिया था कि वे हिंदुओं को भागीरथी नदी में फेंक देंगे। यह किस तरह की राजनीति है? क्या तृणमूल कांग्रेस के लिए मानवता से ज्यादा तुष्टीकरण महत्वपूर्ण है?’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें (तृणमूल कांग्रेस को) राम मंदिर, रामनवमी, शोभा यात्रा और जय श्रीराम के नारों तक से समस्या है।

    मोदी ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह लिखित में वादा करे कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि भारत सरकार को धर्म के आधार पर आरक्षण प्रदान नहीं करना चाहिए लेकिन कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। क्योंकि वह ओबीसी, दलितों और आदिवासियों से नाराज है, क्योंकि उन्होंने मोदी का समर्थन किया है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और विपक्षी दल को लिखित बयान देना होगा कि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को नहीं छीनेंगे।’’

    विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए, मोदी ने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों वाले ‘इंडिया’ गठबंधन की केवल एक नीति है और वह है तुष्टीकरण की।

    उन्होंने कहा, ‘‘पहले, उन्होंने धर्म के आधार पर देश को विभाजित किया और इसका खामियाजा उन सिख, ईसाई और पारसी जैसे समुदायों को भुगतना पड़ा जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे। ऐसे समुदायों का ध्यान रखने के लिए, हमारी सरकार ने सीएए लाने का फैसला किया लेकिन तृणमूल कांग्रेस सहित ये दल अपने वोट बैंक को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए इसके खिलाफ जी-जान से लड़ रहे हैं।’’

    पश्चिम बंगाल के मतुआ समुदाय को साधने के प्रयास के तहत मोदी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि टीएमसी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का समर्थन करेगी क्योंकि मतुआ लोगों को इससे फायदा होगा। लेकिन, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए इसका विरोध कर रही है।’’

    उन्होंने उत्तर 24 परगना के संदेशखालि की पीड़ित महिलाओं के प्रति ‘उदासीन’ रवैया अपनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। संदेशखालि में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप सामने आए हैं।

    मोदी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण संदेशखालि मामले के मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ा क्योंकि उसका नाम शाहजहां शेख है। वहां महिलाओं के विरुद्ध इतने अत्याचार किए गए और पूरा देश दोषियों को सजा देना चाहता था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस अंत तक मुख्य आरोपी को बचाती रही।’’

    संदेशखालि से हाल ही में एक छापे के दौरान हथियार और गोला-बारूद की जब्ती पर मोदी ने कटाक्ष किया कि क्या हथियार राज्य में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए थे?

    उन्होंने कहा, ‘‘संदेशखालि से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था तो क्या यह बंगाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए था? तृणमूल कांग्रेस राज्य में लोकतंत्र की कब्र खोद रही है।’’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह

    July 2, 2026

    छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत

    July 2, 2026

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    By News MaatiAugust 12, 20263

    रांची। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस के मंत्रियों की ओर से…

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026

    छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    August 12, 2026

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026

    छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल

    August 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.