नई दिल्ली। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की रैली से पहले सोमवार को बीजेपी ने एक स्लोगन जारी किया है। एक्स पर बीजेपी ने अपने संदेश में लिखा, ‘सभी भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर पलटवार करने के लिए था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘मोदी का बाप भी जाएगा। बीजेपी का यह तंज कांग्रेस की उस मैगा रैली से पहले आया है, जो रामलीला मैदान में होने वाली है।

विपक्ष इस रैली के जरिए चुनावी रोल में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना अभियान तेज करना चाहता है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा हैं।इस रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने विरोध भी जताया है। उन्हें डर है कि सुरक्षा इंतजामों, सड़कों को बंद करने और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण त्योहारों के इस अहम समय में उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है।

सोमवार को व्यापारियों ने कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस से अपील की कि वे इस कार्यक्रम की तीरीख बदल दें, ताकि बाजार बिना किसी रुकावट के खुले रहे सकें। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नारा लगाया, ‘20,000 व्यापारियों की एक ही पुकार, दीवाली के बाद कीजिए रैली का विचार।’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version