पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर एक खास मुलाकात के दौरान उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से बातचीत की। यह मुलाकात उस समय हुई जब पीएम मोदी अपने चुनावी दौरे पर बिहार पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री की इस सराहना के बाद युवा क्रिकेटर वैभव और उनका परिवार बेहद उत्साहित नजर आया। वैभव सूर्यवंशी ने भी पीएम मोदी से मिलना अपने लिए प्रेरणादायक क्षण बताया और कहा कि यह मुलाकात उन्हें अपने लक्ष्य की ओर और भी अधिक समर्पित करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version