कोडरमा । विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़ा मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जोखिम में समाचार का संकलन करते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिलती है। विधायक ने कहा कि राज्य में पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पत्रकारों से राशि ली गई पर आज तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया गया।

उन्होंने इसे अविलंब चालू करने के साथ ही अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। विधायक डॉ नीरा यादव की ओर से पत्रकारों से जुड़े मामले और स्वास्थ्य बीमा एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग का पत्रकारों ने स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version