रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला ईकाई की ओर से रविवार को सावन मिलन का आयोजन किया गया। अशोकनगर स्थित देवालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के लिए रैंप वॉक, गेम, मुजिकल चेयर समेत कई आकर्षण के केंद्र थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त जी महाराज जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250720-WA0036.mp4

इस अवसर पर महासभा के सुनील कुमार सहाय, मुकेश कुमार, सदन सिन्हा, दीपक मल्लिक एवम् वरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजित रैंप वॉक में मेघा श्रीवास्तव को पहला, अनामिका को दूसरा व कावेरी सिन्हा को तीसरा स्थान मिला।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250720-WA0035.mp4

प्रतियोगिता में इंदु पराशर, शिखा श्रीवास्तव, डेजी सिन्हा, स्वाति स्मिता, शालिनी कुमार व ओपल ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला ईकाई की उमा सिन्हा, नीतू सिन्हा, शिखा प्रिया, सत्या सिन्हा, इंदु श्रीवास्तव, लीना श्रीवास्तव, उषा किरण, कई सदस्यों ने मुख्य भूमिका।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version