
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को दोनों महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया है।
आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और बसपा प्रमुख मायावती की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।
मायावती ने एक्स पर लिखा कि मूवमेंट के व्यापक हित से पूर्ण परिपक्वता ना होने की वजह से उन्हें दोनों पदों के अहम जिम्मेदारी पद पर से हटाया जाता है।
बसपा सुप्रीमो ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।’
