
नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ‘हड़बड़ी में पारित’ तीन आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को टालने का आग्रह किया है।
ये तीनों कानून एक जुलाई से लागू होने हैं।
ममता ने कहा कि ऐसा करने से आपराधिक कानूनों की नये सिरे से संसदीय समीक्षा संभव होगी।
