लोहरदगा : लोहरदगा में गुरुवार को बड़ा  हादसा हुआ है। सेन्हा थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 4 मजदूर जमीन के अंदर दब गये हैं। वे चितरी अंबाटोली गांव में एक कुएं की खुदाई कर रहे थे। घटना के बाद से जेसीबी मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं।

खबर लिखे जाने तक सभी अंदर ही दबे हुए हैं। घटना के बाद प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक मनरेगा के तहत असलम अंसारी को कुआं निर्माण की योजना मिली थी। लगभग 35 फीट गहरा कुएं के निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे। कुएं में करीब 10 फीट तक ईंट की दीवारें जोड़ी जा चुकी थी।

इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गयी, जिससे इसमें काम कर रहे चार लोग दब गए। बताया जा रहा है कि कुएं में असलम अंसारी का बेटा और बेटी भी दबे हुए हैं। असलम के बेटे का नाम अमन अंसारी और बेटी का नाम शबनम खातून बताया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version