
गुमला। एसपी शंभू कुमार सिंह ने गुमला जिला के पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया। चैनपुर के पुलिस अंचल निरीक्षक महेंद्र कुमार करमाली को अंचल निरीक्षक सह गुमला सदर थाना का नया प्रभारी बनाया, जबकि गुमला थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को सिसई अंचल निरीक्षक बनाया गया।
बसिया अंचल के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम को चैनपुर अंचल निरीक्षक, सिसई के पुलिस अंचल निरीक्षक विनय कुमार को गुमला अंचल का पुलिस निरीक्षक और गुमला अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को बसिया अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में एसपी शंभू कुमार सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को नव पदस्थापन स्थान में योगदान देकर अविलंब अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। गुमला सदर के नए थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने कहा कि पब्लिक से सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
