रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को चंपाई सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायकदल के नेता आलमगीर आलम की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी। मरांडी ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,पोषक और संरक्षक है। राज्य में कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में शामिल हुई राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो,राजद ठगबंधन को सत्ता सिर्फ कमाई केलिए चाहिए जनता की सेवा केलिए नही उन्होंने कहा कि राज्य में ईडी की कार्रवाई से ठगबंधन के काले कारनामों की परतें परत दर परत खुल रही है। लूट के खजाने मिल रहे। कभी 350करोड़ तो कभी 35करोड़ नकद बरामद हुए।

उन्होंने कहा कि यह तो केवल नमूमा है। ईडी सीबीआई तो जनता की गाढ़ी कमाई का पाई पाई वसूलने की कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आंदोलन को लूटा और अब मिलकर राज्य को लूट रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसीलिए ईडी , सीबीआई को कमजोर करने की बात कर रही है। कांग्रेस और इंडी ठगबंधन को मालूम है कि ईडी की कारवाई जारी रही तो उनके ठगबंधन में कोई नहीं बचेगा।

भ्रष्टाचार के कप्तान के बाद उपकप्तान का विकेट गिरा

मंत्री की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड करप्शन लीग के ठग बंधन टीम के कप्तान का विकेट पहले ही गिर चुका था। आज उपकप्तान का भी विकेट गिर गया। अब देखे विकेटकीपर की बारी आती है या किसी और की?

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version