
पटना। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर बड़ा हमला बोला है।
मांझी ने प्रदर्शनकारियों को ‘तिलचट्टा’ और ‘झिंगुर’ करार देते हुए कहा कि भारत की पवित्र धरती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे निडर नेताओं को जन्म दिया है, जो ऐसे आंदोलनों से विचलित होने वाले नहीं हैं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए जीतन राम मांझी ने लिखा कि भारत भूमि शेरों की धरती है। भारत माता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जैसे शेर पैदा किएं हैं जो ना कॉक्रोच से डरतें हैं ना ही झींगुरों से।
उन्होंने आगे लिखा कि हमें पता है कि तेलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘भारत माता की जय’, ‘संविधान जिंदाबाद’ और ‘लोकतंत्र जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
