
रांची। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह कांके स्थित सुकरहुटू गौशाला परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में आम, अनार, आंवला, शरीफा, अमरूद और जामुन के कुल 300 पौधे (प्रत्येक 50) लगाए गए। इस आयोजन में लायंस क्लब ऑफ रांची, रांची कैपिटल, रांची सिटी, रांची दीवास, रांची ईस्ट, रांची एकलव्य ग्रेटर, रांची फेमिना, रांची गैलेक्सी, रांची ग्लोबल, रांची मुक्ति, रांची निवेदिता, रांची प्रभात, रांची समर्पण और लायंस हिनू सहित कुल 14 क्लबों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
