रांची। लायंस क्लब एकलव्य ग्रेटर ने बुढ़मू के आरा गांव में गरीबों के बीच 500 कंबल का वितरण किया और 200 लोगों की आंख की जांच की। मेडिका के डॉक्टरों की टीम ने लायंस क्लब एकलव्य ग्रेटर के सौजन्य से इस गांव में कैंप लगाया तो पता चला कि इस गांव में कई मोतियाबिंद के मरीज थे। लायंस क्लब के गवर्नर सीमा वाजपेयी जमशेदपुर से पहुंची और उन्होंने देखा कि कैसे लोग इस कड़ाके की ठंड में बहुत कम कपड़े से अपने जीवन चला रहे हैं उन्होंने तुरंत लायंस क्लब के सदस्यों को कहा कि तत्काल में 500 कंबल का वितरण किया जाए। क्लब के प्रेसिडेंट सुबोध चौधरी ने क्लब की सदस्यों की मदद से 500 कंबल की व्यवस्था की।

एलसीएफ के चेयरपर्सन ने आंख के अस्पताल बनाने का किया ऐलान : एलसीएफ के चेयरपर्सन सुजीत कुमार ने कई लोगों को मदद किया और लोगों की कठिनाइयों को समझा । उन्होंने कहा कि लायंस क्लब को अगर इस जगह पर कोई जमीन मिल जाए तो यहां परआंख का अस्पताल बना देंगे।

नितेश साहू ने अस्पताल के लिए जमीन देने का किया ऐलान : वहीं नितेश साहू ने जमीन देने का ऐलान कर दिया। कार्यक्रम को कार्यक्रम को लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजेश त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम के चेयरपर्सन अमित साहू एवं राकेश चौधरी थे। इस कार्यक्रम में मुकेश विश्वकर्मा आलोक झा सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version