
लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक संपन्न
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष लायन सुनील कुमार वर्मा, सचिव लायन प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव एवं कोषाध्यक्ष लायन बीरेंद्र चौधरी ने कार्यभार संभाला। मौके पर क्लब से जुड़े नये सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब के सुचारू संचालन, आगामी सेवा गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। गौरतलब है कि क्लब की वार्षिक पत्रिका प्रकाशित की जा रही है। जिसका भव्य लोकार्पण क्लब के इस्टॉलेशन समारोह के दिन किया जाएगा।
मच्छरदानी व भोजन बाँटा :-
अपने सेवा कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर के सदस्यों ने राजाडेरा, चंद्राटोली, अंगड़ा प्रखंड, रांची (तातीसिलवे के समीप) स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, राजाडेरा (टुकटुक टोली) में सैंकड़ों लाभुकों के बीच मच्छरदानियों का वितरण व फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलिमा जायसवाल, पुष्पलता वर्मा,
बाला सिंह समेत क्लब के कई सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई।

