रांची : रांची में हथियारों के 182 लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। यह कार्रवाई रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर की है।

इन लाइसेंसधारियों ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी न तो हथियार जमा किये न ही शस्त्र को अपने पास रखने के लिए आवेदन दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संम्पन्न कराने के लिए रांची जिला के सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों को अपने शस्त्रों को थाना/ओपी, शस्त्र व कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कराने के लिए कहा गया था।

इसके लिए बकायदा अखबारों में विज्ञप्ति के जरिए कई तिथियों को सूचित किया गया था। जिन शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा अपने शस्त्र जमा नहीं किये गये, उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version