रांची। राजधानी रांची में बन रहा कांटाटोली फ्लाईओवर 30 सितंबर से शुरू हो जाएगा। जुडको ने यह जानकारी नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को दी है। फ्लाईओवर के दो रैंप बाद में बनाए जाएंगे। फिलहाल बहुबाजार से शांतिनगर, कोकर तक फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। जुडको के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है।

सचिव सुनील कुमार ने जुडको और फ्लाईओवर बना रही एजेंसी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। फिलहाल फ्लाईओवर के सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स चढ़ा दिए गए हैं। बॉक्स को केबल से बांधकर विशेष गोंद से जोड़ा जा चुका है। सेगमेंटल बॉक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम बिटुमिन स्तर पर लगाया जा चुका है। बिटुमिन के ऊपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट लेयर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है।

जुडको के अधकारियों के अनुसार, योगदा मठ, बहुबाजार से शांतिनगर, कोकर तक कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। फ्लाईओवर पर लाइट प्रकाश के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। शांतिनगर, कोकर के पास माइनर ब्रिज को चौड़ा करने का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे एलईडी बल्ब लगाए जा रहे हैं। फ्लाईओवर के दो रैंप बाद में बनाए जाएंगे। एक रैंप खादगढ़ा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास नामकुम और बस स्टैंड की ओर जाने के लिए होगा। जबकि, लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनाया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version