नई दिल्ली। आत्मसमर्पण से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी अंतरिम बेल को सात दिन तक और बढ़ाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया कि केजरीवाल का कीटोन लेवल काफी हाई हो गया है। मैक्स में डॉक्टरों ने जांच की है। जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने सात दिन का समय मांगा है।

इस याचिका के बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई। जिसमें पार्टी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम बेल को 7 दिन बढ़ाने की याचिका दायर की है। पार्टी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का वजन 7 किलो घट गया है जिसकी वजह से उनका कीटोन लेवल काफी हाई हो गया है। जिसको लेकर मैक्स में जांच करवाई जा रही है। केजरीवाल को ढएळ-उळ स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। जिसकी जांच के लिए 7 दिन मांगे गए हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। सीएम केजरीवाल ने कोर्ट से 5 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए। केजरीवाल को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version