नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कंगना ने कहा कि विपक्ष पहले सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहा था, लेकिन अब जब चर्चा होने जा रही है तो वह उससे पीछे हट रहा है।

कंगना रनौत ने कहा कि पहले उन्होंने (विपक्ष ने) चर्चा के लिए इतना हंगामा किया। अब जब चर्चा होने जा रही है तो वे इससे भाग रहे हैं। वे अमित शाह जी को सुनना नहीं चाहते। ऐसे सदन कैसे चलेगा? भाजपा सांसद ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह ह्लराष्ट्रविरोधी ताकतों के हाथों में चला गया है।ह्व उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि विपक्ष ने सदन को एक दिन भी सुचारु रूप से चलने नहीं दिया है।

दरअसल, संसद के मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। विपक्ष कई मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए सदन में विरोध और हंगामा कर रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि वह नियमों के तहत संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। जो भी विपक्ष के सवाल होंगे उनका जवाब दिया जाएगा। जहां तक राहुल गांधी गृह मंत्री के सदन में जवाब की मांग कर रहे थे। इसे भी सरकार ने मान लिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने साफ तौर पर कहा है कि गृह मंत्री सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे लेकिन उससे पहले सदन को सुचारू रूप से चलने के लिए विपक्ष को अपना हंगामा खत्म करना होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version