
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन के अपने चुनावी अभियान से हटने और उसकी कमान भारतीय मूल की कमला हैरिस को सौंपने के दो दिन बाद ही एक नया सर्वे आया है, जिसमें हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त दिखाई गई है। रॉयटर्स सोस के पोल में हैरिस ने ट्रंप के ऊपर 2 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। यह पोल बाइडन के राष्ट्रपति चुनावी अभियान से हटने की घोषणा के बाद सोमवार और मंगलवार को किया गया है। इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने सभी को चौंकाते हुए चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी। 27 जून को डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद उनके ऊपर लगातार चुनाव न लड़ने का दबाव बना हुआ था।
ताजा सर्वे में कमला हैरिस को 44 प्रतिशत समर्थन हासिल है जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 42 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया। हैरिस को बढ़त दिलाने वाला ताजा सर्वे ऐसे समय में आया है, जब उनके अभियान ने कहा है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए जरूरी समर्थन हासिल कर लिया है। इसके पहले 15.16 जुलाई के सर्वेक्षण में हैरिस और ट्रंप 44 प्रतिशत पर बराबर थे और 1.2 जुलाई के सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप एक प्रतिशत अंक से आगे थे।
राष्ट्रीय सर्वेक्षण से ये पता चलता है कि हैरिस के समर्थन में वृद्धि हो रही है। हालांकिए ट्रंप के अभियान ने हैरिस की बढ़त को महत्वपूर्ण नहीं कहा और इसे अस्थायी मीडिया कवरेज का परिणाम होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसारए सर्वेक्षण कर्ता टोनी फैब्रीजियों का कहना है कि हैरिस की लोकप्रियता में हो रही वृद्धि संभवत: कुछ समय के लिए होगी।
नेशनल सर्वे राजनीतिक उम्मीदवारी के लिए अमेरिकी लोगों के मूड के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। हालिया सर्वे में 56 प्रतिशत मतदाता ये मानते हैं कि 59 वर्षीय हैरिस मानसिक रूप से तेज और चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैंए जबकि 78 प्रतिशत ट्रंप के बारे में 49 प्रतिशत मतदाताओं की ये राय है। केवल 22 प्रतिशत मतदाता बाइडन के बारे में ऐसा सोचते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के सामने 81 वर्षीय बाइडन की उम्र और उनकी क्षमताओं को लेकर अमेरिकी मतदाता संशय जाहिर कर रहे थे। यही बात अब कमला हैरिस के पक्ष में जाती हैं और उम्र को लेकर दबाव अब ट्रंप के ऊपर होगा।
