देवघर: संथाल परगना की राजनीति इन दिनों काफी गरमा-गरम है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर लगातार हो रहा है।

इसी बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देवघर पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।

उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद व लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
इंडी गठबंधनवालों को आपसे कोई लेना देना-नहीं है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं। झारखंड में झामुमोवाले जल, जंगल, जमीन की बात करके सत्ता में आए थे। और आज तो जल के किनारे वाली बालू ही गायब हो रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version