
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में शिवालिक पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। तब से क्रिकेटर फरार चल रहा था। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में बयान दर्ज होने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि जोधपुर के कुड़ी थाना में शिवालिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज हुए समय हुआ और इसमें पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान समेत अन्य कार्रवाई पूरी हो गई है। पुलिस क्रिकेटर की तलाश कर रही थी, जो सोमवार, 5 मई को पूरी हुई और शिवालिक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
जोधपुर कमिश्नरेट के एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ कुड़ी भगतासनी के सेक्टर दो निवासी एक युवती ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि वह फरवरी 2023 में गुजरात के वडोदरा घूमने गई थी, तब शिवालिक के संपर्क आई। दोनों की दोस्ती हो गई।
फोन पर बात होने के साथ नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद दोनों के माता-पिता आपस में मिले, जिसके बाद दोनों की सहमति से सगाई हो गई। युवती की रिपोर्ट के अनुसार, सगाई के बाद शिवालिक वापस जोधपुर आया तो उनके शारीरिक संबंध बन गए।
बाद में दोनों राजस्थान में कई जगह पर घूमने गए। अगस्त 2024 में पीड़िता को वड़ोदरा बुलाया तो शिवालिक के माता-पिता ने उससे कहा कि यह क्रिकेटर है। ऐसे में अब यह सगाई आगे नहीं रह सकती। इसके दूसरी जगह से रिश्ते आ रहे हैं। इसके बाद यह मामला दर्ज हुआ।
