चतरा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में वोट मांगे और कहा कि झारखंड में झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।
मोदी ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना शुरू की गयी है लेकिन झारखंड सरकार इसे रोकने में लगी है। झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। न काम करेंगे और न करने देंगे। भ्रष्टाचार ही इनका मुख्य काम है। मोदी का काम रोकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद के पास से 300 करोड़ से अधिक कैश मिले। गिनने में मशीनें हाफने लग गयीं। इनके ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने इतने पैसे कभी नहीं देखे। मोदी ने कहा कि एनडीए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगा।

मोदी ने कहा कि आज की भीड़ चार जनू के नतीजे बता रही है। इंडी गठबंधन वाले अपनी हार मान चुके हैं। कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी और एससी का आरक्षण छीनने पर लगा है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आज कल नया फॉमूर्ला लेकर आ रहे हैं। वे आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे। कितनी जमीन है, इसकी भी जांच की जाएगी। वे ऐसा कानून लाने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए अभिमान है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने राजकुमार राम को मयार्दा पुरुषोत्तम बना दिया था। इंडी गठबंधन ने झारखंड में सिर्फ अफीम उद्योग लगाया है। झारखंड सरकार इसे संरक्षण दे रही है। साथ ही कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version