रांची । क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल की तर्ज पर झारखंड के स्टार क्रिकेटरों का धूम-धड़ाका जेएससीए स्टेडियम में देखने को मिलेगा। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज 10 जून से होने जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन की प्रक्रिया 30 मई को जमशेदपुर के एक रिजॉर्ट में होगी। ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज जैसे आइकॉन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोलियां लगेंगी। ऑक्शन के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने 271 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। खिलाड़ियों को छह कैटेगरी में बांटा गया है। इसी के अनुसार सभी का बेस प्राइज तय होगा। प्रत्येक टीम के पास खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। हर फ्रेंचाइजी को कम से कम 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना अनिवार्य होगा।पुल B में राज्यस्तर के 31 खिलाड़ी : पुल बी में राज्यस्तर के 31 सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, मो नाजिम सिद्दीकी, विकास सिंह, कुमार सूरज, सुप्रियो चक्रवर्ती, राहुल प्रसाद और अभिनव शरण जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने राज्य क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और फ्रेंचाइजी इनके अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगी। वहीं, अंडर 23 और इंटर डिस्ट्रिक्ट खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।पुल A: आईपीएल/आइकॉन खिलाड़ी में ईशान किशन, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र, अनुकुल राय और सुशांत मिश्रा।पुल B: सीनियर स्टेट खिलाड़ी में विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, अमित कुमार, शुभ शर्मा, शिखर मोहन, अरविंद कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्णा, पंकज कुमार, मो कौनैन कुरैशी, साहिल राज, कुमार देवव्रत, मो नाजिम सिद्दीकी विकास सिंह, शहरणदीप सिंह, सौरभ शेखर, मनीषी, कुमार सूरज, विकाश विशाल, आदित्या सिंह, अतुल सिंह सुरवार, ईशान ओम, जतिन पांडे, सुप्रियो चक्रवर्ती, विवेकानंद तिवारी ऋषभ राज, विकास कुमार, सोनू सिंह, राहुल प्रसाद, सुमित और अभिनव शरण शामिल हैं।पुल C: 22 अंडर 23 स्टेट खिलाड़ी, पुल डी में 118 सीनियर और अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट खिलाड़ी, पुल ई में 25 अंडर19 इमर्जिंग खिलाड़ी और पुल एफ में 70 जिला स्तरीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।झारखंड टी-20 कुल 6 टीमेंझारखंड टी-20 प्रीमियर लीग में इस बार छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी।रांची कैपिटल्सजमशेदपुर स्टीलर्सधनबाद डायमंड्सछोटानागपुर रॉयल्सकोयलांचल सुपर किंग्ससंथाल स्ट्राइकर्ससभी टीमें 50 लाख रुपए के पर्स के साथ नीलामी में उतरेंगी। फ्रेंचाइजी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार करने पर फोकस करेंगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version