रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का दावा है कि यदि कल चुनाव की घोषणा हो जाय तो भी झारखंड पुलिस चुनाव करवाने को तैयार है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में झारखंड पुलिस की तरफ से चुनाव को लेकर की गई तैयारी का पूरा विवरण पेश किया गया है। झारखंड पुलिस पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है, उन्हें बस इसका इंतजार है कि विधानसभा चुनाव कितने चरणों में संपन्न होगा। यदि चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा तो उसके लिए फोर्स की आवश्यकता ज्यादा होगी और उसी के अनुसार तैयारी किया जाएगा। यदि चुनाव दो या तीन चरण में होंगे तो फोर्स की संख्या भी कम रहेगी।

डीजीपी ने बताया कि राज्य में करीब 20 हजार बूथ हैं। इसमें आठ हजार अतिसंवेदनशील और संवेदनशील हैं जबकि 12000 समान्य बूथ हैं। सभी 8000 अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथ पर पैरामिलिट्री को तैनात किया जाएगा जबकि 12000 नॉर्मल बूथों पर झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग की तरफ से जो भी निर्देश मिले हैं, उसका अक्षरश: पालन किया जा रहा है। इसे लेकर सभी जिलों के एसपी को निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह निष्पक्ष रूप से कार्य करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version