Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान

    August 11, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो
    • झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।
    • देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हालत गंभीर
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी का झारखंड बंद आज
    • लोकतंत्र में आवाज उठाने का सबको हक, CM हेमंत ने छात्रों से संवाद कर समाधान निकालने की अपील की
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद कल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    Jharkhand

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    News MaatiBy News MaatiAugust 11, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का राज्य के कई जिलों में असर दिख रहा है। रांची, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह और चतरा जिलों के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों पर सड़कें जाम कर दी गई हैं। रांची के हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। पलामू जिले में भी बंद का असर सुबह से दिखाई देने लगा। डालटनगंज के छहमुहान और रेडमा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
    सिमडेगा में भी भाजपा कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर उतर आए। बीरू सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। गिरिडीह के धनवार और चतरा के प्रतापपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना है। अन्य जिलों से भी बंद के समर्थन में प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।

    भाजपा ने सोमवार को घोषणा की थी कि बंद सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं और देवघर सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले कांवड़ियों को बंद से मुक्त रखने की बात कही है। बंद का आह्वान सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद किया गया।

    जेपीएससी-जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग को लेकर हजारों छात्र विधानसभा की ओर बढ़े थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई स्तर पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। बाद में लाठीचार्ज भी हुआ। इस दौरान कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।

    August 11, 2026

    देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हालत गंभीर

    August 10, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी का झारखंड बंद आज

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,424

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    India

    अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान

    By News MaatiAugust 11, 20269

    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में…

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    August 11, 2026

    झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान

    August 11, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    August 11, 2026

    झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।

    August 11, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.