रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एटीएस की टीम ने राज्य के 14 जगहों पर छापेमारी कर अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) आतंकी संगठन के सात आतंकियों को पकड़ा है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग सहित अन्य कई जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी कर सभी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा से गिरफ्तार हुए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ चल रही है।

उनकी योजना क्या थी, कब से और किसके संपर्क में थे, इसपर एटीएस के अधिकारी जानकारी ले रहे हैं। एटीएस को सूचना है कि अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के साथ इस्लामिक राज्य बनाने की फिराक में है। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

पूर्व में  रांची व लोहरदगा का कुछ क्षेत्र आतंकियों के स्लीपर सेल को पनाह देने के लिए कुख्यात रहा है। पूर्व में चान्हों में आतंकी अब्दुल रहमान कतकी की सभा होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।

2019 में जमशेदपुर से पकड़ा गया था मोस्ट वांटेड आतंकवादी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन
2019 में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े आतंकी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन मुजाहिरी को भी झारखंड एटीएस ने पकड़ा था। वह अलकायदा के पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ हैदर उर्फ मसूद उर्फ कटकी, जीशान हैदर और अब्दुल समी उर्फ उजैर उर्फ हसन का सहयोगी था। वर्तमान में हिरासत में लिए गए सभी सातों संदिग्धों का भी इनसे संबंध बताया जा रहा है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version