पटना। बिहार के 19 प्रमुख बस डिपो में जीविका दीदी की रसोई के तहत कैंटीन जाएंगी। इससे बस डिपो आने वाले यात्रियों, चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। परिवहन सह ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में बस डिपो का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वहां खाने-पीने की खराब व्यवस्था देखी और गहरी नाराजगी जताई।

इसके बाद मंत्री ने कहा कि बस डिपो में यात्रियों व चालकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए, क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान भोजन की उचित व्यवस्था न होने से काफी परेशानी होती है। निरीक्षण के क्रम में हुए अनुभव के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने निर्देश दिए हैं कि डिपो में जल्द जीविका दीदी की रसोई शुरू की जाएगी। इससे न केवल बस डिपो की छवि बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

इन डिपो में होगी दीदी की रसोई
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 19 बस डिपो में ऐसी व्?यवस्?था की जा रही है। इनमें बांकीपुर, फुलवारी शरीफ, मुजफ्फरपुर, आरा, बिहार शरीफ, सीतामढ़ी, मोतिहारी, छपरा, सिवान, दरभंगा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। बाद में इसे और विस्तार दिया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version