Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    September 30, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

    September 30, 2026

    जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
    • क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन
    • जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं
    • चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन
    • जीएसटी फर्जीवाड़े में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    • बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
    • हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
    • जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » JEE (एडवांस्ड) 2026 के परिणाम घोषित, दिल्ली जोन के शुभम बने टॉपर, 56,880 अभ्यर्थी सफल
    Blog

    JEE (एडवांस्ड) 2026 के परिणाम घोषित, दिल्ली जोन के शुभम बने टॉपर, 56,880 अभ्यर्थी सफल

    News MaatiBy News MaatiJune 1, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित की गई जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष 17 मई को आयोजित परीक्षा में दोनों पेपरों में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 छात्राएं शामिल हैं। इस परीक्षा में दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में पहला स्थान हासिल किया। कॉमन रैंक लिस्ट के शीर्ष 10 में दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला। शुभम कुमार पहले, कबीर छिल्लर दूसरे और जतिन चाहर तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर मद्रास जोन के मोहित शेखर शुक्ला और पांचवें स्थान पर कुची संदीप रहे। छठी रैंक बी. जयकृष्णा श्रीनिवास, सातवीं अर्नव गौतम, आठवीं कनिष्क जैन, नौवीं मेडिसेट्टी नागा सहर्षा और दसवीं रैंक दर्श सिक्का ने हासिल की। वहीं, दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे 280 अंक के साथ देश की शीर्ष महिला अभ्यर्थी बनीं हैं। उन्होंने सीआरएल में 77वीं रैंक प्राप्त की।इस साल कुल 1,87,389 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 1,44,276 पुरुष, 43,112 महिला तथा एक थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल था। परीक्षा में 1,39,131 पुरुष और 40,562 महिला उम्मीदवार उपस्थित हुए। सफल उम्मीदवारों में 46,773 पुरुष और 10,107 महिलाएं शामिल हैं।विभिन्न श्रेणियों में भी अलग-अलग टॉपर सामने आए। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में बी. जयकृष्णा श्रीनिवास, ओबीसी-एनसीएल में जतिन चाहर, एससी श्रेणी में कोविद बूब और एसटी श्रेणी में जतिन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। पीडब्ल्यूडी श्रेणी में अर्श जैन शीर्ष पर रहे। जोन वार प्रदर्शन में मद्रास जोन ने सबसे बेहतर परिणाम दिया। यहां से 14,294 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इसके बाद बॉम्बे जोन से 12,389 और दिल्ली जोन से 10,697 उम्मीदवार सफल रहे। शीर्ष 500 रैंक में भी मद्रास, बॉम्बे और दिल्ली जोन के उम्मीदवारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।रैंक सूची में शामिल होने के लिए कॉमन रैंक लिस्ट के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 8 अंक तथा कुल 92 अंक प्राप्त करना जरूरी था। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह सीमा प्रत्येक विषय में 7 अंक और कुल 82 अंक निर्धारित की गई थी। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक विषय में 4 अंक और कुल 46 अंक न्यूनतम योग्यता अंक तय किए गए थे।जेईई (एडवांस्ड) 2026 में सफल अभ्यर्थी अब संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया (जोसा) काउंसलिंग में भाग लेकर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी सहित अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। परिणाम के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों के इंतजार का अंत हो गया है और अब उनकी नजरें काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    September 30, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

    September 30, 2026

    जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    By News MaatiSeptember 30, 20262

    पटना। बिहार सरकार ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में युवाओं, किसानों, पोषण और…

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

    September 30, 2026

    जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं

    September 30, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    September 30, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

    September 30, 2026

    जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं

    September 30, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

    September 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.