
भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भोजपुर में बिहार का सबसे रोमांचक और नजदीकी मुकाबला हुआ है। जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह केवल 27 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
28 राउंड की मतगणना के दौरान कई बार मामला आगे-पीछे होता रहा। हालांकि, अधिकांश समय राजद के दीपू सिंह आगे रहे, लेकिन अंतिम के चार-पांच चरणों में जदयू प्रत्याशी ने अच्छी रिकवरी की। 28 में राउंड की मतगणना के बाद राजद यहां से 36 मतों से आगे था। उसमें पोस्टल बैलट जोड़े गए तो जदयू प्रत्याशी 27 वोटों से आगे हो गए। जदयू प्रत्याशी के जीतने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।
शाहपुर को मिला युवा विधायक : राकेश रंजन शाहपुर विधानसभा में अब तक के सबसे युवा विधायक बन गए। जीत के बाद क्षेत्र के लोगों में एक बात की भी चर्चा होती रही कि गाऊना के रूप में राकेश आ गइले। स्व.विशेश्वर ओझा को क्षेत्र में लोग सम्मान से गाउना कहते थे। राजेश रंजन महज 27 वर्ष के उम्र में शाहपुर के विधायक निर्वाचित हुए। वही तिवारी खानदान के बाद दूसरा विरासती खानदान के सदस्य बन गए जिसका दूसरा सदस्य बिहार विधानसभा में शाहपुर का प्रतिनिधित्व करेगा।
