Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    June 29, 2026

    आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    June 29, 2026

    सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
    • आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
    • सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
    • बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
    • तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
    • ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
    • झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
    • काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को ​छात्र क्लब ने किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मौलिक श्रमण-धर्म और अनीश्वरवादी है जैन धर्म
    Lead News

    मौलिक श्रमण-धर्म और अनीश्वरवादी है जैन धर्म

    News MaatiBy News MaatiApril 20, 2024No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    कल भगवान महावीर का जन्म-कल्याणक है। भारत में जो ब्राह्मण-श्रमण द्वैत रहा है, उसकी प्रखर अभिव्यक्ति आज बुद्ध के माध्यम से बहुजन समाज द्वारा बहुत की जाती है, किन्तु महावीर को भुला दिया जाता है। जबकि जैन धर्म मौलिक श्रमण-धर्म है और अनीश्वरवादी है।

    आज सनातन के नाम पर भारत में ब्राह्मण-धर्म की विजय-पताका फहरा रही है और धीरे-धीरे फिर से वैसी परिस्थितियाँ निर्मित होने लगी हैं, जैसी कि बुद्ध और महावीर के कालखण्ड में थीं। आडम्बर, कर्मकाण्ड, मूर्तिपूजा और जीवहत्या का बोलबाला फिर से हो रहा है। धर्म में अशुद्धि चली आई है।

    ब्राह्मण-धर्म का परिष्कार श्रमण-धर्म से उसके सम्यक् सामंजस्य बिना सम्भव नहीं है और मेरे निजी मत में वेदान्त वह भावभूमि है, जहां पर आकर ब्राह्मण-धर्म की औपनिषदिक-धारा श्रमण-धर्म के आत्म-प्रकाश से जा मिलती है।

    जैसे ‘गीता’ में श्रीकृष्ण और ‘धम्मपद’ में बुद्ध की वाणी है, उसी तरह से ‘समण सुत्त’ में भगवान महावीर की वाणी संकलित है। जैनियों में दिगम्बर सम्प्रदाय ने महावीर-वाणी का संकलन नहीं किया है, श्वेताम्बरों ने किया है। दिगम्बर प्राय: उन वचनों को प्रामाणिक नहीं मानते। जैन आगमों में जो महावीर-वाणी है, उसे श्रुति-परम्परा से कालान्तर में लिपिबद्ध किया गया था।

    जैसे बौद्धों में संगीतियाँ हुई थीं, वैसे ही जैनों में वाचनाएँ हुई थीं, जिनमें आगमों का संकलन हुआ था। दिगम्बरों ने ‘षटखण्डागम’ को मान्यता दी है, जो कि आगमों पर आचार्य धरसेन के उपदेशों पर आधारित है।

    किन्तु ‘समण सुत्त’ का संयोजन अत्यंत अर्वाचीन है। इन्हें वर्ष 1974 में विनोबा की प्रेरणा से क्षुल्लकश्री जैनेंद्र वर्णी ने संकलित किया था। इसमें जैनागमों के सारतत्व को यों संयोजित किया गया है कि यह जैन-गीता तक कहलाया है।

    इसे समस्त जैन पंथों के द्वारा मान्यता दी गई। आचार्य उमास्वामी के ‘तत्वार्थसूत्र’ के बाद कोई दो हज़ार साल में पहली बार ऐसा हुआ था।

    ‘समण सुत्त’ : यह अर्द्धमागधी भाषा का शब्द है, जो संस्कृत में ‘श्रमण सूत्र’ कहलावेगा। यहाँ श्रमण शब्द ध्यातव्य है। ब्राह्मण-धर्म का आधार वैदिक परम्परा है। श्रमण-धर्म का मूल जैन धर्म में है। बौद्ध और आजीवक भी श्रमण हैं। जैनियों ने बौद्धों से पहले अपना श्रमण-आंदोलन आरम्भ कर दिया था। जैनियों के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ तो कृष्ण के चचेरे भाई बतलाए हैं। नेमिनाथ और पार्श्वनाथ (23वें तीर्थंकर) : दोनों में ही जीवदया अत्यंत प्रबल थी, जो महावीर की अहिंसा में शिखर पर पहुँची।

     ब्राह्मण संस्कृति से जैनियों का वैसा तीक्ष्ण मनोवैज्ञानिक संघर्ष नहीं रहा है, जैसा बौद्धों से रहा। इसके अनेक कारण हैं। एक दार्शनिक कारण तो बौद्धों का अनित्य-अनात्म है, जो कि सनातन के मूलाधार पर ही प्रहार करता था।

    इसका राजनैतिक कारण बौद्धों को मिला राज्याश्रय था, जिसने उन्हें इतिहास के एक कालखण्ड में भारत में केंद्रीय महत्व का बना दिया था। अशोक से आम्बेडकर तक बौद्धों को राजनैतिक प्रश्रय मिलता ही रहा है।

    आधुनिक दक्षिण-पूर्व एशिया में तो बौद्धों के गणराज्य हैं। शंकर की धर्मध्वजा ने भारत में सनातन की पुन: प्रतिष्ठा की थी। किंतु श्रमणों के बिना भारत कभी पूर्ण नहीं हो सकता है।

    डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल ने बहुत सुंदर बात कही है कि श्रमणों के कारण ब्राह्मण धर्म में वानप्रस्थ और संन्यास को महत्व मिला।

    अहिंसा और जीवदया के मूल्य भी श्रमणों से ही मिले। वैदिक ऋषि और श्रमण मुनि कालान्तर में ऋषि-मुनि का युग्म बनकर एकाकार हो गए थे। वैदिक संस्कृति में चले आए दोषों का संशोधन श्रमणों ने किया था।

    इन अर्थों में श्रमण सुधारवादी, प्रगतिशील और संशोधनकारी हैं। रजनीश ने कहा है कि जहाँ वैदिक धर्म अनेकता की ओर प्रसारित होता है- एकोऽहं बहुस्याम्!- वहीं श्रमण धर्म एकत्व की ओर लौटता है, बाहर से भीतर प्रतिक्रमण करता है। यह आरोह और अवरोह की तरह है। आधुनिक काल में गांधी और विनोबा श्रमण-संस्कृति से प्रभावित रहे।

    गांधी के आध्यात्मिक गुरु श्रीमद् राजचंद्र श्रमण परम्परा के ही व्याख्याता और व्यवर्हता थे। गांधी के प्रति नव्य-सनातनियों का जो रोष है, उसके भीतर बहुत गहरे ब्राह्मण-श्रमण द्वैत है। श्रमण परम्परा में श्रम, संयम और शमन का बड़ा महत्त्व है।

    अहिंसा, अपरिग्रह, इंद्रिय-निग्रह, देह-दमन, जीवदया और बहुचित्त की एकसूत्रता उसके केंद्रीय विचार हैं।

    भारतीय चेतना की अंतर्वस्तु में श्रमण परम्परा भी उतनी ही अनुस्यूत है, जितनी कि ब्राह्मण परम्परा। इसका संवैधानिक आलम्बन यह है कि हिन्दू कोड बिल के दिशानिर्देशों में सनातनियों और आर्यसमाजियों के साथ ही बौद्धों और जैनियों को भी सम्मिलित किया गया था। यानी एक व्यापक अर्थ में ब्राह्मण और श्रमण दोनों हिन्दू हैं। नवबौद्धों और दलित-आन्दोलनों के कारण आज भारत में बुद्ध के बहुत नामलेवा हैं, किंतु वृहत्तर भारतीयता के द्वारा भगवान महावीर को और सम्मान से स्मरण करना चाहिए और उनकी देशनाओं पर मनन करना चाहिए।

    महावीर का चिंतन अत्यंत सूक्ष्मग्राही और गम्भीर है। जैन परम्परा के पारिभाषिक शब्दों का अपना ही एक लोक है। समय, धारणा, विचार, अणु, जीव, द्रव्य, चित्त जैसे अनेक शब्दों का हम जो अर्थ निकालते हैं, जैनियों में उनके नितान्त ही भिन्न अर्थ हैं।

    समय को आत्मा का पर्याय बतलाकर भगवान महावीर ने एक विचार-क्रांति कर दी थी। इस विलक्षण तीर्थंकर की भारतीय चेतना में सम्यक प्रतिष्ठा हो और भोगवाद से क्लान्त भारत और विश्व में श्रमण धर्म का पुनर्भव हो, इसी कामना के साथ भगवान महावीर की जन्म-जयंती की अग्रिम शुभकामनाएँ सम्प्रेषित करता हूँ।

    लेखक : देश के जाने-माने पत्रकार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Jharkhand

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    By News MaatiJune 29, 20268

    रांची। झारखंड के नवनियुक्त शिक्षक (सहायक आचार्य) प्रदीप कुमार यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत…

    आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    June 29, 2026

    सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला

    June 29, 2026

    बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    June 29, 2026

    आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    June 29, 2026

    सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला

    June 29, 2026

    बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी

    June 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.