नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन मामले में नये दौर की पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फोर्टिस हेल्थकेयर कंपनी के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई अन्य मशहूर लोगों से कथित तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में 38 वर्षीय जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

ईडी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने ‘अपराध से अर्जित रकम’ या अवैध धन का इस्तेमाल श्रीलंका मूल की बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन के वास्ते तोहफे खरीदने के लिये किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version