
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा राज्यभर में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जैक मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी (एसआईओ) की उपस्थिति में परिणाम जारी किया।
जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
इस प्रकार कुल 99.12 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो राज्य के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
