तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान पर हवाई हमले किए हैं। शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल ने हमला किया। तेहरान के कई हिस्सों से धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने की बात कही है। इजरायल ने इस ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है। IDF का कहना है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है। इसलिए ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है। ईरान की जवाबी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए IDF ने पूरे इजरायल में वॉर्निंग सायरन बजा दिए हैं।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/06/1000026428-1.mp4
https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/06/1000026428.mp4

तेहरान में लोगों ने धमाके की आवाजें सुनी हैं और इसके वीडियो भी शेयर किए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने धमाकों की पुष्टि की है। हालांकि तुरंत यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इजरायल के हमले का टारगेट क्या था और इनसे किस तरह का नुकसान हुआ है। हालांकि पश्चिमी तेहरान के एक इलाके चिटगर से धुआं उठता हुआ देखा गया है। तेहरान में दूसरे कुछ ठिकानों पर भी हमले की बात सामने आई है।

इजरायल ने कहा है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है। हमले के बाद इजरायल में इमरजेंसी का ऐलान करते हुए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने देश में आपातकाल की विशेष स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के तौर पर इजरायल को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमला किया जा सकता है।

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह ईरान पर हमलों की इस योजना में इजरायल के साथ शामिल नहीं है। मार्को रूबियो की ओर ये यह कहा गया है। इजरायल का ईरान पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका ने हालिया वर्षों में लगातार यह कहा है क वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगे। इसी पर बढ़े तनाव के बीच अब इजरायल की ओर से ईरान पर हमला हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version