बेरुत (लेबनान)। गाजा में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने पड़ोसी देश लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकियों के 300 ठिकानों पर एकसाथ स्ट्राइक की है, जिसमें अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 300 ठिकानों पर हमले किए हैं। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। इजरायल के डिफेंस फोर्स (आइडीफ) ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 (स्थानीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे) से सुबह 7:30 बजे के बीच हिज्बुल्लाह के 300 ठिकानों पर मिसाइल और रॉकेट से 150 हमले किए गए हैं।

इजरायल की सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।

हिजबुल्लाह आतंकियों के खिलाफ पिछले एक साल से चल रही लड़ाई में यह सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है। हलेवी और दूसरे इजराइली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्लाह के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है।

जब इजराइल हमले कर रहा था, तब इजराइली अधिकारियों ने उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी, जिसमें लेबनान की ओर से रॉकेट हमला किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इजराइल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान के निवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को खाली करके चले जाएं। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्ला ने वहां हथियार जमा कर रखे हैं। और उसने भयावह हमलों की चेतावनी दी है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version